

भुने हुए चने का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से कई समस्याएं दूर होती हैं।
Image Source : socialफाइबर से भरपूर भुने चने खाने से मोटापा कम होता है, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और पाचन भी बेहतर होता है।
Image Source : socialलेकिन, क्या आपने कभी घर पर चने भूनकर खाए हैं। चलिए बताते हैं आप घर पर बिना रेत या बालू के बाजार जैसे चने कैसे भूनें?
Image Source : socialआप चने को रेत या बालू की जगह नमक में भून सकते हैं स्वाद उतना ही कुरकुरा और नमकीन होगा। एक कप नमक में आप एक से दो कप चने लें।
Image Source : socialगैस ऑन कर एक कड़ाही में एक कप नमक डालें। जब नमक गर्म हो जाए तब उसमें एक कप चने डालें।
Image Source : socialचने अच्छी तरह से पक जाएं इसलिए उन्हें करछी की मदद से चलाएं। कुछ देर में चने खिल जाएंगे।
Image Source : socialजब चने भून जाएं तब उन्हें छन्नी की मदद से छान लें और एक बर्तन में रखें। अब इस गर्म नमक में आप और बी चने भून सकते हैं।
Image Source : socialचूकिं आपने चने को नमक में भुना है इसलिए आपको अलग से नमक मिलाने की ज़रूरत नहीं होगी।
Image Source : socialNext : शरीर के किस अंग के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट है फायदेमंद?