क्या खाने से चेहरे में रौनक आती है?

क्या खाने से चेहरे में रौनक आती है?

Image Source : freepik

अगर आप भी नेचुरली निखार पाना चाहते हैं तो अच्छी स्किन केयर के साथ साथ हेल्दी डाइट भी ज़रूरी है।

Image Source : freepik

डाइट में विटामिन सी, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर चीजों को शामिल करने से रूखी और बेजान त्वचा को प्राकृतिक निखार मिल सकता है।

Image Source : freepik

ये पोषक तत्व ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। तो, चलिए जानते हैं वे फूड्स कौन से हैं जिनमें ये पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Image Source : freepik

विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां जैसे संतरा, पपीता, अमरूद और नींबू को डाइट में साहिल करें। इनमें मौजूद विटामिन सी त्वचा को चमकदार बनाता है।

Image Source : unsplash

चुकंदर, गाजर और हरी पत्तेदार सब्जियों का भी खूब सेवन करें। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं।

Image Source : unsplash

अपनी डाइट में हेल्दी फैट और प्रोटीन जैसे- बादाम, अखरोट, चिया और अलसी सीड्स को शामिल करें। ये त्वचा को नमी देते हैं और हेल्दी रखते हैं।

Image Source : unsplash

प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मछली और अंडे भी त्वचा के लिए फायदेमंद हैं।

Image Source : unsplash

डाइट में नारियल पानी और डिटॉक्स वॉटर को भी शामिल करें। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं।

Image Source : unsplash

स्किन की नेचुरल चमक बरकरार रहे इसलिए चीनी, नमक और एक्स्ट्रा ऑइल का इस्तेमाल कम से कम करें

Image Source : freepik

Next : ड्रैगन फ्रूट में कौन-कौन से विटामिन होते हैं?