

कई बार हमारे कपड़ों पर कई तरह के दाग लग जाते हैं। ऐसे में दाग को हटाने के लिए हम निरमा में भिगोकर कितना भी साफ़ कर लें लेकिन दाग हटते नहीं है बल्कि और भी फ़ैल जाते हैं जो दिखने में भद्दा लगता है।
Image Source : socialजब दाग हमारे किसी फेवरेट ड्रेस पर लग जाए तब तो और भी बुरा लगता है। अगर आप भी दाग को हटाने के लिए परेशान हो जाती हैं तो इन नुस्खों को आज़माएं। बिना धोएं आपके कपड़े चमकने लगेंगे और नए जैसे हो जाएंगे।
Image Source : socialअगर आपके कपड़ों पर मेकअप का दाग लगा है तो जहां भी मेकअप का दाग लगा है वहां पर थोड़ा सा शेविंग क्रीम स्प्रे कर ले। 10-15 मिनट के बाद गीले कॉटन टिश्यू से अब इस दाग को क्लीन करें। इस ट्रिक्स को आज़माने से वहां से मेकअप का दाग चला जायेगा
Image Source : socialचाय और कॉफी के ज़िद्दी दाग को छुड़ाने के लिए नमक और क्लब सोडा लें। दाग वाली जगह पर पर नमक छिड़कें और फिर सोडा डालें। अब रात भर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। सुबह आपकी फेवरेट ड्रेस पर चाय-कॉफी का कोई दाग नज़र नहीं आएगा।
Image Source : socialअगर आपके जींस पर दाग लग गई है तो विनेगर और बेकिंग सोडा के पेस्ट का इस्तेमाल करें। पेस्ट को दाग लगे जगह पर 10 मिनट के लिए लगा कर छोड़े और फिर किसी गिले कॉटन के कपड़े से साफ करें। आपका जींस एकदम नया हो जायेगा।
Image Source : socialअगर आपके ड्रेस पर तेल मसालों वाला दाग लग गया है तो सबसे पहले टिश्यू से जितना हो सके उतना साफ़ करें। अब दाग पर बेबी पाउडर छिड़कर 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
Image Source : socialNext : सीरम से ज्यादा असरदार, गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये चीज