ऑइली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आज़माएं ये घरेलू उपाय

ऑइली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आज़माएं ये घरेलू उपाय

Image Source : social

इन दिनों ऑइली स्किन की समस्या आम हो गई है जिससे मुंहासें, व्हाइटहेड्स, ब्लैकहेड्स की परेशानी तेजी से बढ़ती है।

Image Source : social

ऐसे में ऑइली स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन कुछ घरेलू नुस्खों को आज़माए।

Image Source : social

दही स्किन के एक्स्ट्रा ऑइल को सोखने में मददगार है। चेहरे पर दही लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दे फिर पानी से चेहरा धो लें।

Image Source : social

रात को सोने से पहले खीरे की एक स्लाइस से त्वचा पर मालिश कर के छोड़ दें। सुबह त्वचा को गर्म पानी से धो लें।

Image Source : social

एक चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट लगाकर पानी से धो लें।

Image Source : social

टमाटर में ऑइल एब्सॉर्बिंग एसिड होता है जो त्वचा के एक्स्ट्रा ऑइल को सोखने में मदद करता है।

Image Source : social

एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर में पानी मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

Image Source : social

मसूर की दाल का लेप लगाने से त्वचा पर जमी तेल की मात्रा में कमी आती है। मसूर की दाल का लेप चेहरे पर 15 मिनट लगाकर पानी से धो लें

Image Source : social

Next : मेथी और गाढ़ी दही वाला उपाय, रूसी और झड़ते बालों पर लगाएगा लगाम