

अगर आपके घर पर भी लाल चींटियों की फौज घूम रही है तो उनसे छुटकारा पाने के लिए ये उपाय आज़माएं।
Image Source : SOCIALचीटियां जहां से भी आ रही हैं, उस जगह का पता लगाएं और वहां की दरारों को अच्छी तरह से भर दें।
Image Source : SOCIALखाने की सभी चीज़ें, खास तौर पर चीनी, शहद और दूसरी मीठी चीज़ें, टाइट कंटेनर में रखें और किचन प्लेटफार्म को हमेशा साफ रखें।
Image Source : socialघर की खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों के आस-पास के दरारों और गैप की जाँच करें और इन्हें अच्छी तरह से सील करें।
Image Source : socialइसके आलावा आप डिश सोप और पानी को मिलाकर घोल बनाएं और इस घोल को चींटियों पर छिड़कें।
Image Source : socialएक स्प्रे बोतल में सिरका और पानी का घोल बनाएं और चींटियों पर छिड़क दें। इससे चींटियाँ घर में नहीं आएंगी।
Image Source : socialडायटोमेसियस अर्थ को पीसकर पाउडर बना लें और जहाँ भी चींटियों का निशान मिले, वहाँ इसका पाउडर छिड़क दें।
Image Source : socialबोरिक एसिड प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला पदार्थ है। जब चींटियाँ बोरिक एसिड खाती हैं, तो यह उनके पेट में जहर बन जाता है और वे मर जाती हैं।
Image Source : socialयह सफ़ेद या नीले रंग के पाउडर के रूप में आता है जिसे आप उन जगहों पर छिड़क सकते हैं जहाँ चींटियाँ आम तौर पर पाई जाती हैं।
Image Source : socialNext : स्ट्रॉबेरी लेग्स से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स