

खाने की थाली में रोटी अगर कड़क रोटी मिल जाए तो मन उचट जाता है। अगर आपकी रोटी भी कड़क बनती है तो चलिए बताते हैं नरम और फूली हुई रोटियां कैसे बनाएं
Image Source : socialज़्यादातर लोग गूंथने से पहले आटा चालते नहीं है। इससे आटे की भूसी भी गूंथ जाती है जो रोटी के कड़क होने की वजह बनती है। इसलिए आटे को छलनी से चालकर दरदरा हिस्सा अलग करें।
Image Source : socialमुलायम रोटी बनाने के लिए आटा अच्छी तरह से गुंथा होना चाहिए। अगर, आटा अच्छी तरह से नहीं गुंथा है तो रोटियां कड़क होना स्वाभाविक है।
Image Source : socialआटे को गूंथने से पहले पानी में थोड़ा सा नमक मिला लें उसके बाद उस पानी से आटा गुंथे। ऐसा करने से रोटियां अच्छे से फूलती हैं और तवे पर चिपकती भी नहीं है।
Image Source : socialअगर चाहते हैं कि रोटियां अगले दिन भी एकदम नरम रहे तो आटे को बर्फ के पानी से गुंथे। ठंडे पानी से गूंथने से रोटियां ज़्यादा समय तक नरम रहती हैं।
Image Source : socialजब आटा गूंथकर हो जाए तब उसपर ऑयल या घी लगाएं और 10-15 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें। इससे रोटियां लंबे समय तक सॉफ्ट रहती हैं.
Image Source : socialरोटी को हमेशा मीडियम फ्लेम पर ही बनानी चाहिए। तवा ज्यादा गर्म होने पर रोटियां तुरंत चिपक जाती है और फूलती नहीं है।
Image Source : socialNext : अंडा लगाने पर बालों से बदबू आए तो ऐसे छुटकारा पाएं