बालों में मेहंदी लगाने से कौन से नुकसान हो सकते हैं?

बालों में मेहंदी लगाने से कौन से नुकसान हो सकते हैं?

Image Source : unsplash/youtube- Sefra Correa

मेहंदी को बालों के लिए एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है, लेकिन हर चीज़ की तरह इसके भी कुछ नुकसान हो सकते हैं।

Image Source : freepik

अगर सही तरीके से मेहंदी का इस्तेमाल न किया जाए, तो यह बालों को नुकसान पहुँचा सकती है। जानते हैं बालों में मेहंदी लगाने से होने वाले नुकसान

Image Source : freepik

मेहंदी में मौजूद टैनिन बालों की नमी को सोख लेता है, जिससे बाल रूखे और नाजुक हो जाते हैं। इससे बाल आसानी से टूटने लगते हैं ।

Image Source : unsplash

मेहंदी बालों और स्कैल्प से प्राकृतिक तेल को हटा सकती है। नतीजा यह होता है कि बाल बेजान, उलझे हुए और घुंघराले नजर आने लगते हैं।

Image Source : unsplash

कुछ लोगों को मेहंदी लगाने के बाद स्कैल्प में खुजली, जलन, रेडनेस की समस्या हो सकती है। खासकर पैकेटबंद मेहंदी स्किन रिएक्शन का कारण बन सकती है।

Image Source : unsplash

बार-बार मेहंदी लगाने से बालों का रंग जरूरत से ज्यादा गहरा या नारंगी टोन का हो सकता है, जिसे बाद में बदलना या हटाना काफी मुश्किल हो जाता है।

Image Source : unsplash

मेहंदी से होने वाला रूखापन बालों के सिरे कमजोर कर देता है, जिससे स्प्लिट एंड्स यानी दोमुंहे बालों की समस्या बढ़ सकती है।

Image Source : unsplash

मेहंदी लगाने के बाद हमेशा अच्छी क्वालिटी का कंडीशनर इस्तेमाल करें। पैकेटबंद मेहंदी के बजाय नेचुरल मेहंदी का चुनाव करें।

Image Source : unsplash

सही तरीके और सीमित इस्तेमाल से मेहंदी फायदेमंद हो सकती है, लेकिन लापरवाही से इसका उपयोग बालों की सेहत बिगाड़ भी सकता है।

Image Source : unsplash

Next : शराब पीने के बाद मुंह की बदबू कैसे दूर करें?