

चेहरे पर जैतून का तेल लगाना त्वचा की देखभाल का सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है।
Image Source : Freepikइसमें विटामिन E, K और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन को फायदे पहुंचाते हैं।
Image Source : Freepikऑलिव ऑयल एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र है। यह त्वचा की गहराई में जाकर नमी को लॉक करता है, जिससे त्वचा कोमल और हाइड्रेटेड बनी रहती है। यह ड्राई स्किन वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं।
Image Source : Freepikइसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह त्वचा को छोटे-मोटे संक्रमण और बैक्टीरिया से बचाने में मदद करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है।
Image Source : Freepikइसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन E फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। यह चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है, जिससे आप लंबे समय तक जवां दिखते हैं।
Image Source : Freepikऑलिव ऑयल में मौजूद विटामिन त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में मदद करते हैं। लगातार इस्तेमाल से मुंहासों के निशान और काले धब्बे धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं।
Image Source : Freepikऑलिव ऑयल रोमछिद्रों में जमा गंदगी और एक्सट्रा ऑयल को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे ब्लैकहेड्स कम होते हैं।
Image Source : Freepikनियमित रूप से ऑलिव ऑयल से मसाज करने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे त्वचा की रंगत सुधरती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आती है।
Image Source : Freepikधूप की वजह से झुलसी हुई त्वचा या सनबर्न पर ऑलिव ऑयल लगाना बहुत फायदेमंद होता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जलन और लालिमा को कम करने में मदद करते हैं।
Image Source : FreepikNext : चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल कैसे लगाएं?