रात को सोने से पहले ड्राई स्किन पर क्या लगाना चाहिए?

रात को सोने से पहले ड्राई स्किन पर क्या लगाना चाहिए?

Image Source : FREEPIK

सर्दियों में त्वचा रूखी और डल हो जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं त्वचा को मुलायम बनाने के लिए रात को सोने से पहले क्या करना चाहिए?

Image Source : FREEPIK

नारियल तेल ड्राई स्किन के लिए नेचुरल मॉइस्चराइज़र है। सोने से पहले 2–3 बूंद हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। इससे स्किन नर्म रहती है।

Image Source : FREEPIK

1 चम्मच एलोवेरा जेल में 2–3 बूंद ग्लिसरीन मिलाएँ। इसे नाइट क्रीम की तरह लगाएँ। स्किन सुबह तक हाइड्रेटेड रहेगी।

Image Source : FREEPIK

दूध की मलाई ड्राई स्किन के लिए बहुत असरदार घरेलू उपाय है। थोड़ी सी मलाई चेहरे पर लगाकर हल्की मसाज करें।

Image Source : FREEPIK

शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है। सोने से पहले पतली परत लगाएँ, 15–20 मिनट बाद हल्का पोंछ लें या चाहें तो रहने दें।

Image Source : FREEPIK

देसी घी की 1–2 बूंद हथेलियों में रगड़कर चेहरे पर लगाएँ। यह स्किन की गहरी ड्राईनेस को ठीक करने में मदद करता है।

Image Source : FREEPIK

बादाम तेल में विटामिन ई भरपूर होता है। यह स्किन को गहराई से पोषण देता है और ड्राई पैच ठीक करता है।

Image Source : FREEPIK

इन आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप बिना महंगे प्रोडक्ट्स के भी अपनी ड्राई स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं

Image Source : FREEPIK

Next : इस सफेद चीज से 1 दिन में गायब होंगे ब्लैकहेड्स, आज ही लगाएं