

सर्दियों में डैंड्रफ तेजी से बढ़ता है। ठंडी हवा स्कैल्प से नमी को छीन लेती है, जिससे स्कैल्प रूखी और खुजलीदार हो जाती है।
Image Source : freepikऐसे में चलिए जानते हैं स्कैल्प पर जमी सुखी पपड़ी और डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें?
Image Source : freepikसर्दियों में डैंड्रफ की समस्या दूर करने के लिए नीम का इस्तेमाल करें। इसके तेल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो रुसी दूर करते हैं।
Image Source : freepikटी ट्री ऑयल में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो रुसी की समस्या दूर करते हैं। एलोवेरा जेल में इसकी कुछ बूंदें मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं।
Image Source : freepikनारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ दूर होता है और स्कैल्प की सफाई होती है जिससे पीएच संतुलन बना रहता है।
Image Source : freepikरुसी को जड़ से खत्म करने के लिए दही में मेथी पाउडर मिलाकर लगाएं और फिर कुछ समय बाद बालों को धो लें।
Image Source : freepikएप्पल साइडर विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं और इसे स्कैल्प पर लगाकर 15-20 मिनट बाद धो लें। यह डैंड्रफ हटाता है
Image Source : freepikअपने बालों को नियमित रूप से सल्फेट और पैराबेन फ्री शैम्पू से धोएं ताकि स्कैल्प पर जमी गंदगी और तेल साफ हो।
Image Source : freepikविटामिन बी, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर आहार लें। फास्ट फूड, चीनी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें।
Image Source : freepikNext : पालक की तासीर कैसी होती है, ठंडी या गरम?