

अंडरआर्म्स का कालापन कई कारणों से हो सकता है जैसे शेविंग, डिओडोरेंट में मौजूद केमिकल्स,डेड स्किन सेल्स, हार्मोन असंतुलन।
Image Source : Freepikइन्हें हटाने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।
Image Source : Freepikडेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर हल्के हाथों से 2–3 मिनट रगड़ें और धो लें।
Image Source : Freepikएलोवेरा जेल जलन को कम कर त्वचा की रंगत को हल्का करता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को अंडरआर्म्स में लगाएं और थोड़ी देर बाद धो लें।
Image Source : Freepikआलू या खीरे का रस दोनों में ही ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अंडरआर्म्स में आलू या खीरे के स्लाइस रगड़ें या रस लगाएं। फिर 15 मिनट बाद धो लें।
Image Source : Freepikनींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं और शहद त्वचा को मॉइस्चर करता है। नींबू का रस और थोड़ा शहद मिलाकर 10 मिनट तक लगाएं, फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2-3 बार जरूर इस्तेमाल करें।
Image Source : Freepik1 चम्मच नारियल तेल में कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर अंडरआर्म्स में 10 मिनट तक मसाज करें। नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और नींबू पिग्मेंटेशन कम करता है।
Image Source : Freepikइसके लिए 1 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाकर बगल में लगाएं, 15 मिनट बाद इसे धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में रिजल्ट देखने को मिलेगा।
Image Source : Freepikअंडरआर्म्स का कालापन दूर करने में नींबू और हल्दी भी बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए 1 चम्मच नींबू के रस में एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगाएं, 10 मिनट बाद धो लें। हल्दी में एंटीसेप्टिक और स्किन ब्राइटनिंग गुण हैं।
Image Source : FreepikNext : कीवी में कौन सा विटामिन पाया जाता है?