

सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या तेजी से बढ़ती है। चलिए जानते हैं इसके पीछे मुख्य कारण कौन से हैं?
Image Source : freepikठंडी हवा और हीटर के कारण स्कैल्प की नमी कम हो जाती है, जिससे वह रूखी और पपड़ीदार हो जाती है।
Image Source : freepikमैलासेज़िया फंगस हर किसी के स्कैल्प पर होता है, लेकिन सर्दियों में नमी की कमी के कारण यह और तेज़ी से बढ़ता है और डैंड्रफ का कारण बनता है।
Image Source : freepikसर्दियों में गर्म पानी सेम नहाने से स्कैल्प का प्राकृतिक तेल हट जाता है, जिससे डैंड्रफ बढ़ने लगता है।
Image Source : unsplashसर्दियों में बालों को कम धोने से तेल, गंदगी और मृत त्वचा कोशिकाएं जमा हो जाती हैं, जो डैंड्रफ को बढ़ाती हैं।
Image Source : unsplashटोपी और स्कार्फ पहनने से सिर के आसपास गर्म और नम वातावरण बनता है, जो फंगस के बढ़ने के लिए अनुकूल होता है।
Image Source : unsplashकम पानी पीने से शरीर और स्कैल्प में सूखापन आ जाता है, जो डैंड्रफ को बढ़ावा देता है।
Image Source : freepikहेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर जैसे हेयर टूल्स का ज़्यादा इस्तेमाल स्कैल्प को और भी ज़्यादा सुखा देता है।
Image Source : unsplahsविटामिन बी6 और बी3 जैसे विटामिन की कमी से भी डैंड्रफ और खुजली हो सकती है।
Image Source : freepikNext : सर्दियों में त्वचा पर रोज एलोवेरा जेल लगाने से क्या होता है?