इन देशों में बिना वीजा के कर सकते हैं फॉरेन ट्रिप

इन देशों में बिना वीजा के कर सकते हैं फॉरेन ट्रिप

Image Source : Freepik

दिल्ली से भूटान करीब 1241 किलोमीटर दूर है। 4 घंटे 27 में आप भूटान पहुंच जाएंगे। बारिश के मौसम में भूटान जा सकते हैं। इसके लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।

Image Source : Freepik

मलेशिया जाने के लिए आपको 5 से 6 घंटे लगेंगे। मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में टूरिज्म का केंद्र है। आप मात्र 25 से 50 हजार में ही इसकी ट्रिप पर जा सकते हैं।

Image Source : Freepik

भारत से 2,863 किमी दूर स्थित मालदीव में भारत के सबसे ज्यादा पर्यटक घूमने जाते हैं। यहां नीले-नीले पानी के बीच आप अंडर वॉटर एक्टिविटीज कर सकते हैं।

Image Source : Freepik

8 घंटे 45 मिनट से आप भारत से मकाऊ पहुंच जाएंगे। मकाऊ घूमने के लिए शानदार जगह है। सेंट पॉल के खंडहर, सेनाडो स्क्वायर, ए-मा मंदिर, मकाऊ टावर और वेनेशियन जा सकते हैं।

Image Source : Freepik

3 घंटे और 22 मिनट में आप म्यांमार पहुंच सकते हैं। इसे मंदिरों और शिवालयों की भूमि कहा जाता है। म्यांमार अपने समुद्र तट, बौद्ध मंदिर, शिवालय, स्तूप और खंडहरों के लिए फेमस है।

Image Source : Freepik

नेपाल मंदिरों, मठों, धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के लिए फेमस है। भारत से 813 किलोमीटर दूर नेपाल में आप पशुपतिनाथ मंदिर, नदी, पहाड़, झील, झरनों पर जा सकते हैं।  

Image Source : Freepik

थाईलैंड भी घूमने के लिए अच्छा देश है यहां आपको बाकी देशों से भी ज्यादा सुंदर जगह मिलेंगी। बीच, नाइटलाइफ और मनोरंज स्पोट में थाईलैंड का कोई तोड़ नहीं है।

Image Source : Freepik

जिम्बाब्वे में भारतीयों को वीजा नहीं चाहिए। आप यहां माटोबो नेशनल पार्क, ग्रेट जिम्बाब्वे खंडहर, माना पूल नेशनल पार्क, ज़ांबेज़ी नदी जैसी कई जगहों पर घूम सकते हैं।

Image Source : Freepik

5 घंटे में इंडोनेशिया जा सकते हैं। आप 50 से 70 हजार तक में यहां घूम कर आ सकते हो। सबसे अच्छी बात है कि यहां जाने के लिए आपको किसी वीजा की जरूरत नहीं होती है।

Image Source : Freepik

Next : बेदाग-निखरी त्वचा के लिए ऐसे इस्तेमाल करें फिटकरी का पानी