

मेघालय एक खूबसूरत राज्य है। इसकी राजधानी शिलांग को उत्तर पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां के खूबसूरत नजारे टूरिस्ट का दिल खुश कर देते हैं।
Image Source : socialमिजोरम हिल स्टेशनों, झील-झरनों, चम्फाई और लुंगलेई जैसे शहरों के लिए प्रसिद्ध है। मिजोरम की राजधानी आइजोल अपने खूबसूरत पहाड़ों के लिए मशहूर है।
Image Source : socialघास के मैदान, तीस्ता नदी के किनारे याक, झरनों के पास सुंदर पहाड़, सिक्किम को ख़ास बनाते हैं। यह टूरिस्ट के लिए एक प्रमुख आकर्षण है।
Image Source : socialअरुणाचल प्रदेश दर्शनीय स्थल है। देश में सबसे पहले यहीं सूर्योदय होता है इसलिए इसे सूरज की भूमि भी कहते हैं। यहॉँ का सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन तवांग है।
Image Source : socialअसम की खूबसूरती भी देखते ही बनती है। गुवाहाटी यहां का सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा यह शहर कामाख्या मंदिर जैसे पवित्र स्थल के लिए जाना जाता है।
Image Source : socialहिमालयी श्रृंखलाओं की ढ़ालन में बसा मणिपुर में घने जंगल, पहाड़ी झीलें, झरने और नदियों का आकर्षण देखते ही बनता है
Image Source : socialत्रिपुरा कपास, रेशम, पॉलिएस्टर सहित अपने उत्तम और सुंदर बांस, बेंत और लकड़ी के हस्तशिल्प के लिए पूरे भारत में जाना जाता है।
Image Source : socialनागालैंड पूर्वोत्तर भारत का एक पहाड़ी राज्य है जो अपनी विभिन्न संस्कृति के लिए जाना जाता है।
Image Source : socialNext : मुरब्बा से चटनी-अचार तक, कच्चे आम से बनती है ये चीजें