टोल प्लाजा पर FASTag से जुड़ी इन परेशानियों के लिए इस नंबर पर तुरंत मिलेगी मदद

टोल प्लाजा पर FASTag से जुड़ी इन परेशानियों के लिए इस नंबर पर तुरंत मिलेगी मदद

Image Source : PTI

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और IHMCL ने FASTag से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए 1033 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

Image Source : PTI

कोई भी वाहन चालक या ग्राहक मोबाइल या लैंडलाइन से 1033 नंबर डायल करके टोल प्लाजा स्तर पर आने वाली समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकता है।

Image Source : PTI

टैग ब्लैकलिस्ट दिखाने के कारण टोल प्लाजा पर रोका जाना, जबकि टैग वास्तव में ब्लैकलिस्ट न हो तो आप 1033 नंबर डायल कर समाधान पा सकते हैं।

Image Source : PTI

टोल प्लाजा द्वारा FASTag स्वीकार न करना, टोल प्लाजा पर टैग स्कैन या पढ़ने में दिक्कत आना, मंथली पास जारी करने में प्लाजा स्टाफ का सहयोग न करने पर भी 1033 नंबर डायल कर सकते हैं।

Image Source : PTI

FASTag से जुड़ी अन्य कोई भी लागू शिकायत पर यह नंबर बहुत मददगार है। यह हेल्पलाइन नंबर वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर तुरंत सहायता प्राप्त करने और FASTag से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान पाने के लिए शुरू किया गया है।

Image Source : IHMCL

Next : PNB में 24 महीने की FD में ₹2,00,000 जमा करें मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे