

आयुष्मान भारत कार्ड एक डिजिटल आईडी है जो आपको भारत के कई अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा देखभाल का अधिकार देता है।
Image Source : FILEभारत सरकार की प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के जरिये गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति स्वास्थ्य बीमा के रूप में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करा सकते हैं।
Image Source : FILEइसमें अस्पताल में भर्ती होने से पहले के 3 दिनों तक और अस्पताल में भर्ती होने के बाद के 15 दिनों तक के खर्च जैसे डायग्नोसिस और दवाइयों को कवर किया जाता है।
Image Source : FILEआयुष्मान भारत कार्ड में 5,00,000 रुपये का लाभ फैमिली फ्लोटर आधार पर है, जिसका मतलब है कि इसका इस्तेमाल परिवार के एक या सभी सदस्य कर सकते हैं।
Image Source : FILEआयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और राशन कार्ड तैयार रखना चाहिए।
Image Source : FILENext : 10 साल बाद का ₹1,00,000 आज के कितने रुपये के बराबर कहलाएगा? समझें रुपये की वैल्यू