

एटीएम मशीन से पैसा निकालने के दौरान कई दफा कटे-फटे या गंदे नोट निकल जाते हैं।
Image Source : Fileये कटे-फटे नोट किसी काम के नहीं होते और दुकानदार भी इन्हें लेने से मना कर देते हैं।
Image Source : Fileहालांकि, ऐसे नोट निकल जाने पर चिंता करने की जरूरत नहीं है। RBI के नियम के अनुसार, आप इन नोटों को आसानी से नए नोटों से बदल सकते हैं।
Image Source : Fileआरबीआई के अनुसार, कटे-फटे नोट को किसी भी सरकारी बैंक के ब्रांच, प्राइवेट बैंक की किसी करेंसी चेस्ट या RBI के किसी भी कार्यालय के काउंटर पर बदला जा सकता है।
Image Source : Fileरिजर्व बैंक के मुताबिक, कटे-फटे नोट बदलने के लिए कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।
Image Source : Fileकोई भी बैंक कटे-फटे या गंदे नोट बदलने से मना नहीं कर सकता है।
Image Source : Fileअगर वह ऐसा करता है तो उसे 10 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा।
Image Source : Fileरिजर्व बैंक के अनुसार, एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम 20 नोट बदलवा सकता है।
Image Source : Fileसाथ ही इन नोटों की कुल कीमत 5000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
Image Source : FileNext : UPI के जरिये विदेशों में कैसे करें भुगतान, जानें