

बैंगलोर मेट्रो ने एक साथ यात्रा करने वाले परिवारों और समूहों (ग्रुप) के लिए मोबाइल क्यूआर कोड मेट्रो टिकट की 16 नवंबर से शुरुआत कर दी है। पहले यह सुविधा सिर्फ सिंगल पैसेंजर के लिए थी
Image Source : FILEइस टिकट को अलग-अलग मोबाइल एप्लिकेशन जैसे नम्मा मेट्रो, पेटीएम, व्हाट्सऐप और यात्रा के जरिये एक्सेस किया जा सकता है।
Image Source : FILEअधिकतम छह यात्रियों के लिए परिवार और समूहों को एक साथ यात्रा करने की सुविधा के लिए मोबाइल क्यूआर टिकट पेश किया गया है।
Image Source : FILEमोबाइल क्यूआर टिकट टोकन किराए पर 5 प्रतिशत की छूट है। प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए, समूह में प्रत्येक व्यक्ति के लिए इस क्यूआर टिकट को केवल एक बार स्कैन करना होगा।
Image Source : FILEबैंगलोर मेट्रो की दो लाइनें- पर्पल लाइन और ग्रीन लाइन हैं। 43.49 किलोमीटर लंबी पर्पल लाइन पर 37 स्टेशन हैं जबकि 30.32 किलोमीटर लंबी ग्रीन लाइन पर 29 स्टेशन हैं।
Image Source : FILENext : GOLD में निवेश करना आखिर क्यों है फायदे का सौदा, ये 10 बड़ी वजह जानते हैं आप?