

होम लोन सबसे बड़ी रकम और सबसे अधिक अवधि वाला लोन होता है। इसलिए ग्राहकों को इसे लेने से पहले मार्केट में विभिन्न बैंकों द्वारा दिये जा रहे ऑफर्स की तुलना जरूर कर लेनी चाहिए।
Image Source : freepikबैंक ऑफ बड़ौदा फेस्टिवेंजा ऑफर्स में होम लोन पर 8.40 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक घर की कीमत के 90% तक रकम का लोन दे रहा है। इसमें कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं है।
Image Source : freepikबैंक ऑफ बड़ौदा का यह ऑफर 11 सितंबर से चल रहा है। 7 जनवरी 2024 तक पैसा डिस्बर्स होता है, तो यह ऑफर मान्य होगा।
Image Source : freepikमान लीजिए आप 60 लाख रुपये का कोई घर खरीदना चाहते हैं, तो आपको 54 लाख रुपये का लोन मिल जाएगा और 6 लाख रुपये आपको डाउन पेमेंट के रूप में देने होंगे।
Image Source : freepikबैंक 30 साल के लिए होम लोन दे सकता है। अगर आप बीओबी से 54 लाख रुपये का होम लोन 30 सााल के लिए 8.40% ब्याज दर पर लेते हैं, तो आपकी मंथली EMI 41,139 रुपये की पड़ेगी।
Image Source : freepikइस लोन में आपका ब्याज 94,10,124 रुपये जाएगा। इस तरह लोन चुकाने पर आपको यह घर 1,48,10,124 + 6 लाख रुपये (डाउन पेमेंट) रुपये का पड़ेगा।
Image Source : freepikअगर आप डाउन पेमेंट के रूप में 20 लाख रुपये दे देते हैं और सिर्फ 40 लाख का होम लोने लेते हैं, तो आपकी मंथली EMI 30,474 रुपये की बनेगी।
Image Source : freepikNext : PPF अकाउंट में हर महीने ₹10,000 करेंगे जमा तो मेच्योरिटी पर कितना मिलेगा रिटर्न?