बुर्ज खलीफा के सबसे टॉप पर विजिट करने का टिकट कितने का है? जानें टाइमिंग और खास बातें

बुर्ज खलीफा के सबसे टॉप पर विजिट करने का टिकट कितने का है? जानें टाइमिंग और खास बातें

Image Source : FILE

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का उद्घाटन 2010 में किया गया था, और इसका डिजाइन क्षेत्रीय रेगिस्तानी फूल हाइमेनोकैलिसोर स्पाइडरलिली पर आधारित है। जिसने वास्तुकार एड्रियन स्मिथ को प्रतिष्ठित टावर के दृष्टिकोण को प्रेरित किया।

Image Source : FILE

बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है। इसमें एक होटल, एक जिम, एक स्पा और कई स्वास्थ्य सुविधाएं, चार पूल, एक बढ़िया भोजनालय और कई लाउंज शामिल हैं।

Image Source : FILE

बुर्ज खलीफा में 10 मीटर प्रति सेकंड की प्रभावशाली लिफ्ट की वजह से 60 सेकंड से भी कम समय में 124वीं मंजिल तक पहुंच सकते हैं। इस मंजिल पर आप 360º व्यू का आनंद लिया जा सकता है।

Image Source : FILE

प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा के लेवल 124 और 125 पर एक ऊंचे अनुभव का आनंद लेने के लिए (456 मीटर की ऊंचाई पर) आपको AED 179 (4185.33 भारतीय रुपये) चुकाने होंगे।

Image Source : FILE

बुर्ज खलीफा के लेवल 148 पर स्थित, एट द टॉप स्काई दुबई के सबसे ऊंचे अवलोकन डेक के लिए आपको AED 399 (9329.32 भारतीय रुपये) टिकट की कीमत चुकानी होगी।

Image Source : FILE

स्पेशल लाउंज जो 152, 153, 154वीं मंजिल पर है, यहां विजिट करने के लिए आपको AED 769 (17,980.57 भारतीय रुपये) खर्च करने होंगे।

Image Source : FILE

बुर्ज खलीफा सुबह 7 बजे से लेकर रात 11 बजे तक ओपन रहता है। यह हर रोज विजिट के लिए खुला रहता है। टाइमिंग अलग-अलग फ्लोर के लिए भिन्न हो सकती है।

Image Source : FILE

एट द टॉप स्काई पर 4 वर्ष से कम के बच्चों के लिए एंट्री फ्री है। बुर्ज खलीफा का सकल क्षेत्रफल 454,249 वर्ग मीटर है।

Image Source : FILE

ऐसा माना जाता है कि बुर्ज खलीफा की सबसे ऊपरी मंजिल का बाहरी तापमान उसके आधार की तुलना में 6 °C (11 °F) कम है।

Image Source : FILE

बुर्ज खलीफा का टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बुक किया जा सकता है।

Image Source : FILE

Next : Post Office की RD स्कीम में 60 महीने तक ₹2500 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे