

आप अपने घर पर ही आइस क्यूब की फैक्ट्री लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। गर्मियों में इसकी खपत काफी अधिक बढ़ जाती है।
Image Source : freepikसबसे पहले नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराएं। इस बिजनस के लिए आपको एक डीप फ्रीजर और कुछ दूसरे उपकरणों की जरूरत होगी। साथ ही साफ पानी चाहिए होगा।
Image Source : freepikइस बिजनस में 1 लाख का शुरुआती खर्चा आएगा। डीप फ्रीजर 50,000 रुपये में आ जाएगा। आप इस बर्फ को अलग-अलग साइज में काट सकते हैं।
Image Source : freepikआइस क्यूब के बिजनस से आपको कम से कम 30 हजार रुपये महीने और गर्मियों में मांग बढ़ने पर 50-60 हजार रुपये महीने की कमाई हो सकती है।
Image Source : freepikमांग बढ़ने पर बर्फ के खरीदार खुद आपके पास चले आएंगे। आप इस बर्फ को होटल्स, मैरिज पैलेस, फलों को स्टोर करने वालों, आइस क्रीम वालों, सब्जी वालों, गोलगप्पे वालों आदि को बेच सकते हैं।
Image Source : freepikNext : SBI QUICK Personal Loan: झट से लें सबसे कम ब्याज पर 20 लाख तक का लोन