

तमाम कार कंपनियां अपनी-अपनी कारों की कीमतों में 1 जनवरी से बढ़ोतरी लागू करने जा रही है। कंपनियों ने इसके पीछे लागत में बढ़ोतरी को वजह बताई है।
Image Source : FILEदेश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी 1 जनवरी से अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में चार फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी।
Image Source : FILEटाटा मोटर्स 1 जनवरी से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी, जबकि ट्रकों और बसों की कीमत दो प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।
Image Source : FILEमहिंद्रा एंड महिंद्रा भी 1 जनवरी से अपने एसयूवी मॉडल और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी लागू करने जा रही है।
Image Source : FILEहुंदै मोटर इंडिया ने भी 1 जनवरी से अपने वाहनों में 25,0000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
Image Source : FILEमर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भी 1 जनवरी से भारत में अपने वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
Image Source : FILEलग्जरी कार विनिर्माता ऑडी ने 1 जनवरी से अपने सभी वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।
Image Source : FILEजेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया 1 जनवरी से अपने वाहनों के विभिन्न मॉडल की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।
Image Source : FILEकिआ इंडिया 1 जनवरी से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि लागू कर देगी।
Image Source : FILENext : Post Office में 12 महीने की FD में ₹4,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे