

करोड़पति बनने का सपना आप भी देख सकते हैं, हां इसके लिए आपको अभी से सही दिशा में तैयारी करनी होगी।
Image Source : FILEआप चाहें तो म्यूचुअल फंड में हर महीने एक तय रकम एसआईपी के जरिये निवेश कर 20 साल में 2 करोड़ रुपये के मालिक बन सकते हैं।
Image Source : FILEम्यूचुअल फंड में रिटर्न की यूं तो कोई लिमिट नहीं है लेकिन कम से कम रिटर्न की दर पर भी कैलकुलेट करने पर फंड वैल्यू का अनुमान लगाया जा सकता है।
Image Source : FILEअगर कम से कम 12 प्रतिशत रिटर्न के आधार पर कैलकुलेट करें तो हर महीने आप अगर आज से ₹20,018 की मंथली एसआईपी कराते हैं तो 20 साल बाद आपके पास कुल ₹2,00,00,943 जमा हो जाएंगे। यानी आपका टारगेट पूरा हो जाएगा।
Image Source : FILEकैलकुलेशन के मुताबिक, 20 साल में आप कुल ₹48,04,320 निवेश करेंगे और इस पर आपको ₹1,51,96,623 का अनुमानित रिटर्न मिलेगा, जो जोड़कर ₹2,00,00,943 हो जाता है।
Image Source : FILENext : Post Office की RD स्कीम में ₹4000 मंथली करेंगे डिपोजिट तो 5 साल बाद कितना मिलेगा?