

आप आज भले ही 28 साल की उम्र में बैचलर हो सकते हैं, लेकिन फ्यूचर में आपके ऊपर आर्थिक जिम्मेदारियां होंगी। ऐसे में आपको फंड जमा करने की कोशिश आज से ही कर देनी चाहिए।
Image Source : FILEभविष्य में जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए ज्यादा फंड की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए अभी से सही निवेश से आप पैसा बना सकते हैं। आप म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिये एक तय राशि जमा कर अगले 20 साल में मोटी रकम जमा कर सकते हैं।
Image Source : FILEअगर आप अभी 28 साल के हैं और 48वें साल की अवस्था में अपने पास ₹1 करोड़ का फंड चाहते हैं तो एसआईपी में निवेश के जरिये इस टारगेट को पूरा कर सकते हैं।
Image Source : FILEयहां यह स्पष्ट है कि म्यूचुअल फंड में रिटर्न की कोई लिमिट नहीं है। आप उम्मीद से बहुत ज्यादा रिटर्न भी पा सकते हैं। यानी एक करोड़ से भी काफी ज्यादा फंड के मालिक हो सकते हैं।
Image Source : FILEसिर्फ 12% सालाना औसतन रिटर्न के आधार पर भी कैलकुलेट करें तो एसआईपी में निवेश आपको 48वें साल में 1 करोड़ रुपये के फंड का मालिक तो बना देगा। वैसे आप इस रकम से ज्यादा के भी मालिक बन सकते हैं।
Image Source : FILEकैलकुलेशन के मुताबिक, 12% सालाना रिटर्न (औसत रिटर्न) के आधार पर आज से अगर आप ₹10,009 की मंथली एसआईपी अगले 20 साल के लिए कराते हैं तो 48वें साल में आपके पास कुल ₹1,00,00,472 होंगे।
Image Source : FILEइसका मतलब हुए कि अगले 20 सालों में एसआईपी में आपका कुल निवेश रकम ₹24,02,160 होगी और रिटर्न के तौर पर आपको ₹75,98,312 रुपये मिलेंगे तो मिलकर ₹1,00,00,472 हो जाएंगे।
Image Source : FILENext : Post Office में 12 महीने की FD में ₹4,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे