

इस साल कच्चे हीरे की कीमतों में 30% की बड़ी गिरावट आई है। दुनियाभर में आर्थिक मंदी के चलते कीमत में यह कमी आई है।
Image Source : Fileज़िम्निस्की ग्लोबल रफ डायमंड इंडेक्स के अनुसार, हीरे की कीमतें एक साल में सबसे कम हो गई है।
Image Source : Fileहीरे की मांग दुनिया में कम होने से इस वित्त वर्ष में अब तक भारत से निर्यात एक साल पहले की तुलना में 30.27% कम होकर 7.03 बिलियन डॉलर रह गया है।
Image Source : Fileभारत से पॉलिश किए गए हीरे के निर्यात में चीन की हिस्सेदारी 13% और अमेरिका की हिस्सेदारी 45-48% है। चीन में मंदी से मांग कम हुई है।
Image Source : Fileअब सवाल उठता है कि अगर आप इस त्योहारी सीजन में हीरे के आभूषण लेने की तैयारी कर रहे हैं तो सस्ता Diamond कैसे खरीदें।
Image Source : Fileएक्सपर्ट का कहना है कि महंगा हीरे के आभूषण खरीदने से पहले लेटेस्ट रेट चेक करें। यह काम आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है।
Image Source : Fileकई वेबसाइट हीरे के कैरेट और आकार के अनुसार रेट कैलकुलेट करने की सुविधा मुहैयार कराती है। आप आसानी से हीरे के गहने खरीदने से पहले सही रेट निकाल सकते हैं।
Image Source : Fileइस तरह आप महंगे हीरे खरीदने से बच सकते हैं और अच्छी बचत भी कर सकते हैं।
Image Source : Fileवैश्विक हीरा विश्लेषक पॉल जिम्निस्की ने कहा उपभोक्ताओं द्वारा आभूषणों के बजाय सेवाओं को चुनने के कारण हीरे की कीमतें कम हुई हैं।
Image Source : FileNext : खाली पड़ा है जमीन का टुकड़ा, इन 6 तरीके से करें बंपर कमाई