

भारत में 3 तरह का सोना मिलता है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट। सोने की शुद्धता के आधार पर यह विभाजन किया गया है।
Image Source : file24 कैरेट सोना शुद्धता के मामले में टॉप पर आता है। यह 99.99 फीसदी शुद्ध गोल्ड होता है। इसे 999 गोल्ड भी कहा जाता है।
Image Source : file24 कैरेट सोना ईंट या बार के रूप में मिलता है। जो लोग सिर्फ निवेश के लिहाज से सोना खरीदना चाहते हैं, वे 24 कैरेट के सोने की ईंटें या बार खरीद सकते हैं।
Image Source : file24 कैरेट के सोने से जूलरी नहीं बनायी जा सकती। जूलरी बनाने के लिए सोने में थोड़ी मिलावट करनी पड़ती है।
Image Source : file22 कैरेट सोना जूलरी बनाने में यूज होता है। 22 कैरेट सोना 91.67 फीसदी शुद्ध होता है। इसे 916 गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है।
Image Source : file22 कैरेट सोने में 8.33 फीसदी दूसरी धातुएं मिलाएं जाती हैं। यह मिलावट चांदी, तांबा, जिंक जैसी अन्य धातुएं होती हैं।
Image Source : file22 कैरेट सोने की तरह ही 18 कैरेट सोना भी शुद्ध नहीं होता है। इसमें 18 भाग सोना और 6 भाग दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं।
Image Source : file18 कैरेट सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है, जिसमें 25 फीसदी मिलावट होती है। 18 कैरेट सोने की भी जूलरी बनती है।
Image Source : fileज्वैलर्स ने सोने की और भी कैटेगरी बना दी हैं। जैसे- 23 कैरेट, 16 कैरेट, 14 कैरेट, 10 कैरेट आदि।
Image Source : fileNext : ICICI Bank से ₹15,00,000 पर्सनल लोन 5 साल के लिए लेंगे तो कितनी बनेगी EMI? ब्याज देना होगा इतना