

24 कैरेट (24K) सोना बहुत नरम होता है। 24K सोना सबसे शुद्ध यानी 100% प्योर होता है। यह सबसे महंगा भी है। जूलरी निर्माण में इस प्योर गोल्ड का इस्तेमाल नहीं होता। इसलिए निवेश के तौर पर गोल्ड कॉइन या प्लेन गोल्ड कॉइन जैसे सिक्के खरीद सकते हैं।
Image Source : FILE22K सोना 91.7% प्लोर गोल्ड होता है। इस सोने का इस्तेमाल जूलरी के लिए सर्वोत्तम माना जाता है, क्योंकि यह रोज़ाना पहनने के लिए पर्याप्त मज़बूत होता है और फिर भी इसकी शुद्धता का स्तर हाई होता है। यह 24K सोने की तुलना में अधिक किफ़ायती भी है।
Image Source : FILE18K सोना 75% प्योर गोल्ड होता है। 18K सोना भी आभूषणों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है, हालांकि यह 22K सोने जितना मजबूत नहीं है। 18K सोना एक मिश्र धातु है जो 75% सोने और 25% अन्य धातुओं से बना है। अन्य धातुएं आमतौर पर तांबा और चांदी हैं।
Image Source : FILE14K सोना 58.3% शुद्ध सोना है। यह रोज़ाना पहनने के लिए काफी मज़बूत होता है और आभूषणों में भी काफी लोकप्रिय है क्योंकि यह शुद्ध सोने से कम महंगा होता है लेकिन फिर भी इसका रंग सुंदर पीला होता है।
Image Source : FILE10K सोना 41.7% शुद्ध सोना है। 10K सोना आमतौर पर आभूषणों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे कम शुद्ध सोना है, लेकिन यह अभी भी लोकप्रिय है क्योंकि यह उच्च कैरेट वाले सोने की तुलना में अधिक किफ़ायती है। यह एक कठोर धातु है और अन्य धातुओं की तरह आसानी से खराब नहीं होती है।
Image Source : FILENext : SBI से Car Loan लेकर Maruti Brezza खरीदेंगे तो कितनी बनेगी मंथली EMI?