

हफ्ते में सिर्फ 3 दिन काम करना पड़े और 4 दिन की छुट्टी आ जाए तो कैसा रहे। अगर आपकी कंपनी 27 घंटे के वर्कवीक को फॉलो करे तो ऐसा हो सकता है।
Image Source : pixabayनीदरलैंड एक ऐसा देश है, जहां दुनिया में सबसे छोटा वर्कवीक है। यहां एवरेज वर्कवीक 26.7 घंटे है। यानी एक हफ्ते में कर्मचारियों को सिर्फ 27 घंटे ही काम करना होता है। एक दिन 9 घंटे काम करें, तो हफ्ते में 3 दिन काम और 4 दिन छुट्टी।
Image Source : pixabayइंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (ILO) के अनुसार, दूसरा सबसे छोटा वर्कवीक नॉर्वे का है। यहां एवरेज वर्कवीक 27.1 घंटे हैं। तीसरे स्थान पर 28.9 घंटों के साथ फिनलैंड और चौथे पर 29.2 घंटों के साथ स्वीडन है।
Image Source : pixabayइस लिस्ट में पांचवें स्थान 29.4 घंटों के साथ ऑस्ट्रिया का स्थान है। इसके बाद डेनमार्क में 29.5, जर्मनी में 29.7, इथोपिया में 30.1 और यूके में 30.7 घंटों का वर्कवीक है।
Image Source : fileफ्रांस के कर्मचारी एक हफ्ते में 30.7 घंटे काम करते हैं। आयरलैंड में एवरेज वर्कवीक 31 घंटों का है। बेल्जियम में यह 31.5, स्पेन में 32.1 और कनाडा में 32.3 घंटों का है।
Image Source : fileऑस्ट्रेलिया में एवरेज वर्कवीक 32.8, इटली में 34, अमेरिका में 36.4, जापान में 36.7, रूस में 38.1, सऊदी अरब में 41.2, मेक्सिको में 42.7 और चीन में 45 घंटों का है।
Image Source : pixabayबांग्लादेश में एवरेज वर्कवीक 45.8, भारत में 46, पाकिस्तान में 46.6 और यूएई में 52 घंटों का है।
Image Source : pixabayNext : SBI से ₹5 लाख कार लोन 5 साल के लिए लेने पर कितनी बनेगी EMI? कितना देना होगा ब्याज