

SIP का चलन पिछले कुछ सालों से तेजी से बढ़ा है। हर कोई SIP करने की सलाह दे रहा है।
Image Source : FileSIP में निवेश बढ़ने की वजह FD, PPF, सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं के मुकाबले मिल रहा ज्यादा रिटर्न है।
Image Source : Fileएक और भी वजह सिप को पॉपुलर बना रहा है। वह है कम पैसे में करोड़पति बनने के सपने दिखाना।
Image Source : FileSIP Calculator की मदद से 20 से 30 साल बाद का कैलकुलेशन दिखाकर 2000 से लेकर 10000 रुपये की एसआईपी से लोगों को करोड़पति बनने के सपने दिखाये जा रहे हैं।
Image Source : Fileहालांकि, कोई भी यह नहीं बता रहा है कि अगर आप 20 साल बाद 50 लाख या 1 करोड़ जमा भी कर लेंगे तो उस पैसे की वैल्यू उस समय क्या होगी?
Image Source : FileSIP Calculator में सिर्फ 12 से 20% तक रिटर्न का कैलकुलेशन लिया जा रहा है लेकिन सालाना महंगाई को शामिल नहीं किया जा रहा है।
Image Source : Fileअगर सालना महंगाई की दर 6% लेते हैं और SIP से आपको 12% सालाना रिटर्न मिलता है तो एक्चुअल रिटर्न 6% ही होगा।
Image Source : Fileअगर आप 20 साल बाद 1 करोड़ जमा कर भी लेंगे तो महंगाई को माइनस करने पर जमा पैसे की वैल्यू 31.18 लाख के आसपास होगी।
Image Source : Fileइसलिए सिप में निवेश करते समय महंगाई का आकलन जरूर करें।
Image Source : FileNext : ₹5 लाख से बनाएं ₹1.64 करोड़, Mutual Funds से होगा चमत्कार- देखें कैलकुलेशन