

1 मई से एटीएम इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। मासिक नकद सीमा से अधिक लेनदेन पर अब 23 रुपये का शुल्क लगेगा, जो वर्तमान में 21 रुपये है।
Image Source : FILEभारतीय रेलवे की वेटिंग लिस्ट टिकटें 1 मई से स्लीपर या एसी कोच में वैध नहीं मानी जाएंगी। ऐसे टिकट रखने वाले लोग केवल जनरल कोच में ही यात्रा कर सकेंगे।
Image Source : INDIA TV1 मई से 11 राज्यों के 15 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में विलय हो जाएगा। ऐसा वित्त मंत्रालय द्वारा शुरू की गई ‘एक राज्य, एक आरआरबी’ नीति के तहत किया जाएगा।
Image Source : INDIA TVअपना आईटीआर दाखिल करने के लिए, आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स जुटाने होंगे। इसमें बचत खातों में अर्जित ब्याज दिखाने वाले बैंक स्टेटमेंट, होम लोन के लिए ब्याज प्रमाणपत्र, स्टॉक, म्यूचुअल फंड या संपत्ति की बिक्री के लिए पूंजीगत लाभ दस्तावेज, चालान, रसीदें और फ्रीलांस आय के मामले में बैंक स्टेटमेंट आदि शामिल हैं।
Image Source : FILEकुछ बैंकों ने सावधि जमा दरों में संशोधन किया है और 1 मई से नई नीतियों की घोषणा की है।
Image Source : FILENext : SIP में हर महीने ₹10,000 जमा करें तो 20 साल बाद कितने रुपये मिलेंगे