

फोर्ब्स ने पहली बार 30 अंडर 30 के तहत हॉल ऑफ शेम (सबसे शर्मनाक) हस्तियों की लिस्ट जारी की है।
Image Source : FILEMartin Shkreli:शायद इस लिस्ट में सबसे कुख्यात धोखेबाज हैं। यह अमेरिका में सबसे ज्यादा नफरत वाला आदमी तब बन गया जब उसकी कंपनी ने एंटीपैरासिटिक दवा डाराप्रिम के लिए विनिर्माण लाइसेंस हासिल कर लिया और इसकी कीमत 5,455% बढ़ा दी।
Image Source : ForbesSam Bankman-Fried: फ्राइड को हाल ही में उनके क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स से जुड़े धोखाधड़ी और साजिश के सात मामलों में दोषी ठहराया गया। अब उसे 10 साल की जेल का सामना करना पड़ेगा।
Image Source : ForbesCharlie Javice: फ्रैंक के संस्थापक और पूर्व सीईओ हैं जो लिस्ट में शामिल हैं, इनपर अपनी कंपनी के पैमाने को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के लिए धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।
Image Source : FileCaroline Ellison: इनको अपनी सहयोगी कंपनी अल्मेडा रिसर्च के घाटे को कवर करने के लिए एफटीएक्स ग्राहकों से अरबों डॉलर ट्रांसफर करने के लिए वायर फ्रॉड और साजिश का दोषी ठहराया है।
Image Source : ReutersNate Paul:वर्ल्ड क्लास कैपिटल ग्रुप के संस्थापक हैं। इनपर साल 2023 में ऋणदाताओं से झूठ बोलने के आठ आरोप लगाए गए और बाद में धोखाधड़ी और साजिश के चार अतिरिक्त मामलों में दोषी ठहराया गया।
Image Source : ReutersCody Wilson: डिफेंस डिस्ट्रीब्यूटेड के संस्थापक, अब एक रजिस्टर्ड यौन अपराधी हैं, क्योंकि उन्हें एक 16 वर्षीय लड़की के साथ यौन संबंध बनाने के लिए 500 डॉलर का भुगतान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिससे वह ऑनलाइन मिले थे।
Image Source : FILEJames O'Keefe: प्रोजेक्ट वेरिटास के अध्यक्ष और सीईओ जेम्स ओ'कीफ पर दानदाताओं के धन का दुरुपयोग करने और खुद पर पैसा खर्च करने का आरोप लगाया गया है।
Image Source : FILEPhadria Prendergast: फ़ाड्रिया प्रेंडरगैस्ट 'वीमेन ऑफ़ द सिटी मैगज़ीन' की बदनाम प्रधान संपादक हैं, जहां पैसे से कवरेज खरीदी जाती थी। कम से कम 11 पूर्व ग्राहकों ने भी दावा किया कि वह उनके लगभग 195,000 डॉलर पैसे लेकर भाग गई।
Image Source : FILESteph Korey: लगेज ब्रांड अवे के सह-संस्थापक और सीईओ पर अपने सहकर्मियों को धमकाने और टॉक्सिक वर्क इनवायरन्मेंट बनाने का आरोप लगाया गया है।
Image Source : FILELucas Duplan: लुकास डुप्लान ने 2014 में अपने मोबाइल भुगतान स्टार्ट-अप क्लिंकल के लिए 30 मिलियन डॉलर जुटाए - लेकिन कभी कोई प्रैक्टिकल प्रोडक्ट दिया ही नहीं।
Image Source : FILENext : 1 दिसंबर से बदलने जा रहा है इतना सबकुछ, कुछ जेब से तो कुछ डेली लाइफ से हैं जुड़ीं