

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 83 अरब डॉलर से 116 अरब डॉलर पर जा पहुंची है। वे 100 बिलियन डॉलर क्लब में मौजूद अकेले एशियाई मेंबर हैं।
Image Source : reutersदूसरे नंबर पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी हैं। इनकी नेटवर्थ 84 अरब डॉलर है। तीसरे स्थान पर शिव नादर है। इनकी नेटवर्थ 36.9 अरब डॉलर है।
Image Source : reutersभारत में सबसे ज्यादा दौलत के मामले में चौथे नंबर पर सावित्री जिंदल आती हैं। इनकी नेटवर्थ 33.5 अरब डॉलर है। पांचवें स्थान पर 26.7 अरब डॉलर के साथ दिलिप सांघवी हैं।
Image Source : fileछठा स्थान 21.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ सायरस पूनावाला का है। सातवें स्थान पर 20.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ कुशल पाल सिंह हैं।
Image Source : reutersआठवां स्थान 19.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ कुमार बिरला का है। नौवें स्थान पर 17.6 बिलियन डॉलर के साथ राधाकृष्ण दमानी और 16.4 अरब डॉलर के साथ लक्ष्मी मित्तल दसवें स्थान पर आते हैं।
Image Source : reutersNext : Canara Bank की 444 दिन की एफडी में 3,00,000 रुपये निवेश करने पर कितना मिलेगा रिटर्न?