

नवंबर में सोने का आयात 14.86 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
Image Source : FILEवाणिज्य मंत्रालय आंकड़ों की जांच कर रहा है, ताकि संकलन में कोई त्रुटि न हो।
Image Source : FILEअसामान्य उछाल को देखते हुए, वाणिज्यिक खुफिया और सांख्यिकी महानिदेशालय ने सोने के आयात के आंकड़ों की विस्तृत जांच की है और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा मिले आंकड़ों के साथ मिलान किया जाएगा।
Image Source : FILEसोने के आयात में उछाल ने देश के व्यापार घाटे (आयात और निर्यात के बीच अंतर) को नवंबर में रिकॉर्ड 37.84 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा दिया।
Image Source : FILEराष्ट्रीय राजधानी में इस साल अब तक पीली धातु की कीमतें 23 प्रतिशत बढ़कर 78,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। बजट में सरकार ने शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया।
Image Source : FILEभारत का सोना आयात, जिसका देश के चालू खाता घाटे (सीएडी) पर असर पड़ता है, 2023-24 में 30 प्रतिशत बढ़कर 45.54 अरब अमरीकी डॉलर हो गया।
Image Source : FILEभारत के लिए स्विट्जरलैंड सोने के आयात का सबसे बड़ा स्रोत है, जिसकी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है, उसके बाद यूएई (16 प्रतिशत से अधिक) और दक्षिण अफ्रीका (लगभग 10 प्रतिशत) का स्थान है।
Image Source : FILEचीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है।
Image Source : FILENext : 1 साल में कितने लीटर सॉफ्ट ड्रिंक पी जाता है 1 भारतीय? अमेरिकी हैं सबसे आगे