

सबसे पहले यह समझ लें कि होम लोन का अप्रूवल आपकी इनकम, सिबिल स्कोर, वित्तीय जिम्मेदारियों और उम्र के आधार पर तय होता है।
Image Source : FILEसबसे शुरुआती ब्याज दर या कहें कि सबसे सस्ती ब्याज दर पर कोई भी बैंक होम लोन तभी देता है तब आवेदन करने वाले का सिबिल स्कोर शानदार हो।
Image Source : FILEसिबिल स्कोर को 300 से 900 के बीच मापा जाता है। अगर आपका सिबिल स्कोर 800 या इससे ज्यादा है तो आपको शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन आसानी से मिल सकता है।
Image Source : FILEहोम लोन मैक्सिमम 30 साल तक की अवधि तक के लिए मिलता है। इसमें यहां यह भी समझ लें कि लोन की अवधि जितनी लंबी होगी, आपको वह उतना महंगा पड़ेगा यानी ज्यादा ब्याज देना होगा। इसके विपरीत अवधि जितनी छोटी होगी, उतना कम ब्याज देना होगा।
Image Source : FILEअगर आपकी मंथली सैलरी ₹90,000 रुपये है और आप 20 साल के लिए होम लोन लेना चाहते हैं तो आपको एक लिमिट तक ही होम लोन मिल सकेगा।
Image Source : FILEएचडीएफसी बैंक फिलहाल 8.75% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है।
Image Source : FILEइस ब्याज दर के हिसाब से एचडीएफसी बैंक होम लोन कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर आपकी पहले से कोई ईएमआई की देनदारी नहीं है तो ₹90,000 मंथली सैलरी की स्थिति में 20 साल के लिए आपको मैक्सिमम ₹50,92,164 तक होम लोन मिल सकता है।
Image Source : FILEकैलकुलेशन के मुताबिक, 8.75% ब्याज दर पर ₹50,92,164 होम लोन 20 साल के लिए लेंगे तो आपकी मंथली ईएमआई ₹45,000 बनेगी।
Image Source : FILEइस लोन के बदले 20 साल में आप बैंक को सिर्फ ब्याज के तौर पर ₹57,07,836 चुकाएंगे।
Image Source : FILEयानी एचडीएफसी बैंक से लिए गए इस लोन के बदले 20 साल बाद आप कुल ₹1,08,00,000 वापस करेंगे।
Image Source : FILENext : Post Office की RD स्कीम में हर महीने ₹2000 जमा करें तो 60 महीने बाद कितना मिलेगा?