

भारतीय रुपया इन दिनों मुश्किलों से जूझ रहा है। अमेरिकी बॉन्ड पर ज्यादा यील्ड और ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने डॉलर की मांग बढ़ा दी है।
Image Source : FILEआरबीआई अपने भंडार से अमेरिकी डॉलर जारी कर रुपया को स्थिर रखने में सफल रहा है, लेकिन इसकी एक लिमिट है, क्योंकि भारत के विदेशी मुद्रा कोष में लगातार कमी हो रही है।
Image Source : FILEरुपए को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.29 के निचले स्तर से नीचे गिरने से रोकने के लिए आरबीआई विदेशी मुद्रा बाजार में लगातार हस्तक्षेप कर रहा है।
Image Source : FILEदेश के विदेशी मुद्रा भंडार में किसी भी तेज गिरावट से आरबीआई के पास रुपए को स्थिर करने के लिए बाजार में हस्तक्षेप करने की गुंजाइश कम है, जिससे भारतीय मुद्रा कमजोर हो जाएगी।
Image Source : FILE20 अक्टूबर को खत्म सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.36 अरब डॉलर घटकर 583.53 अरब डॉलर रह गया। हालांकि पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.15 अरब डॉलर बढ़ गया।
Image Source : FILENext : ₹50-70 लाख का खरीदने जा रहे हैं फ्लैट! फाइनेंसियल तौर पर कितने हैं तैयार? चेक करें ये जरूरी बातें