

मार्केट रेगुलेटर सेबी के मुताबिक, भारत में फिलहाल कुल 6 मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज सक्रिय हैं।
Image Source : pixabayपहला है मुंबई स्थित बीएसई लिमिटेड। यह स्थायी तौर पर मान्यता प्राप्त है। इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स (ब्याज दर डेरिवेटिव्स सहित), कमोडिटी डेरिवेटिव्स, ऋण और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रसीद (ईजीआर) सेगमेंट में कारोबार के लिए परमिशन हासिल है।
Image Source : pixabayदूसरा है कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड। इसे भी स्थायी तौर पर मान्यता प्राप्त है। यह कोलकाता में स्थित है।
Image Source : pixabayतीसरा है मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड। हालांकि इसकी मान्यता 15 सितंबर 2025 तक के लिए ही है। इसे इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स (ब्याज दर फ्यूचर्स सहित), ऋण सेगमेंट में कारोबार की अनुमति है। यह भी मुंबई में स्थित है।
Image Source : pixabayचौथा है मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड। यह कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में कारोबार करता है। इसे भी परमानेंट मान्यता हासिल है। यह भी मुंबई में स्थित है।
Image Source : pixabayपांचवां है नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड। इसे भी परमानेंट मान्यता हासिल है। यह कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में कारोबार करता है। यह भी मुंबई में स्थित है।
Image Source : pixabayछठा है नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड। यह एक्सचेंज भी मुंबई में स्थित है। यह भी इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स (ब्याज दर डेरिवेटिव्स सहित), कमोडिटी डेरिवेटिव्स, ऋण में कारोबार करता है।
Image Source : FILENext : UP में बच्चों के लिए शुरू हुई यह सरकारी स्कीम, जानें क्या मिलेगा?