

मालदीव के नेताओं के पीएम मोदी पर भद्दे कमेंट्स के बाद से सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव और चलो लक्षद्वीप ट्रेंड कर रहा है।
Image Source : freepikहजारों भारतीयों ने अपनी होटल बुकिंग्स और फ्लाइट्स बुकिंग्स रद्द कर दी है। ईज माय ट्रिप ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट बुकिंग्स को सस्पेंड कर दिया है।
Image Source : freepikमालदीव में भारतीय हाई कमीशन के आंकड़ों के अनुसार साल 2023 में 13 दिसंबर तक 1,93,693 भारतीय पर्यटक मालदीव गए थे।
Image Source : freepikइससे पहले साल 2022 में 2,41,000 भारतीय पर्यटक और 2021 में 2,91,000 भारतीय पर्यटक मालदीव गए थे।
Image Source : freepikकोरोना वाले साल 2020 में भी 63,000 भारतीय पर्यटक मालदीव गए थे। इससे पहले 2019 में 1,80,000 भारतीय पर्यटक मालदीव गए थे। वहीं, साल 2018 में 90,474 भारतीय पर्यटक मालदीव गए थे।
Image Source : freepikपीएम मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप की यात्रा की थी। उन्होंने अपनी इस जर्नी की कई खूबसूरत फोटोज भी पोस्ट की थीं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर चलो लक्षद्वीप ट्रेंड कर रहा है।
Image Source : freepikNext : अमीर बनना है! आज से ही शुरू करें ये 7 काम