SBI से ₹50 लाख होम लोन 10 साल के लिए लेने पर कितनी होनी चाहिए मंथली सैलरी? EMI कितनी बनेगी?

SBI से ₹50 लाख होम लोन 10 साल के लिए लेने पर कितनी होनी चाहिए मंथली सैलरी? EMI कितनी बनेगी?

Image Source : FREEPIK

होम लोन की स्वीकृति कई बातों पर निर्भर करती है। इसमें आपकी रेगुलर इनकम, उम्र, सिबिल स्कोर, क्रे़डिट हिस्ट्री सहित अन्य बातों पर गौर किया जाता है।

Image Source : PIXABAY

भारतीय स्टेट बैंक मौजूदा समय में 7.25% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। शुरुआती दर पर लोन 800 या इससे ज्यादा सिबिल स्कोर वालों को मिलता है।

Image Source : PTI

कैलकुलेशन के मुताबिक, 7.25% ब्याज दर पर अगर आप एसबीआई से ₹50 लाख होम लोन 10 साल के लिए लेना चाहते हैं तो आपकी मंथली सैलरी कम से कम 83,900 रुपये होनी चाहिए।

Image Source : PIXABAY

कैलकुलेशन के हिसाब से इस आधार पर आपको मैक्सिमम 50.03 लाख रुपये तक होम लोन मिल सकता है। इस लोन पर 10 साल के लिए आपकी ईएमआई 58,730 रुपये बनेगी।

Image Source : FREEPIK

एक बात ध्यान से समझ लें, होम लोन के लिए अप्लाई करने से पहले अपनी पात्रता की जांच करें। साथ ही लोन उतना ही लें, ताकि घर का मासिक बजट न बिगड़े।

Image Source : PIXABAY

Next : वेनेजुएला में एक कप कॉफी जितना सस्ता है सोना, कीमत जानें