

अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं।
Image Source : Fileआप पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट https://www.passportindia.gov.in या mPassport Seva App के जरिये आवेदन कर सकते हैं।
Image Source : Fileसबसे पहले आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद "Apply for Fresh Passport" का चयन करें।
Image Source : Fileइसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरें। इसमें आपका नाम, पता, आधार, मोबाइल नंबर, इत्यादि की जानकारी देनी होगी।
Image Source : Fileजानकारी भरने के बाद संबंधित जरूरी डॉक्युमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करना होगा। इनमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, ऐड्रेस प्रूफ, फोटो आदि होगा।
Image Source : Fileइसके बाद फीस का भुगतान करना होगा। डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
Image Source : Fileइसके बाद नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) में अपॉइंटमेंट की तारीख और समय चुनें।
Image Source : Fileअपॉइंटमेंट वाले दिन सभी ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स के साथ जाएं। वहां पर बायोमेट्रिक, फोटो, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद पासपोर्ट इश्यू कर दिया जाएगा।
Image Source : FileNext : मल्टीबैगर स्टॉक चुनना मुश्किल नहीं, बस जान लें रामदेव अग्रवाल का '25-25-25' रूल