

Post Office के 5 साल के RD अकाउंट पर 6.7% सालाना ब्याज दर मिल रही है। यह तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज दर है।
Image Source : filePost Office की इस योजना में न्यूनतम 100 रुपये प्रति महीने निवेश किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
Image Source : filePost Office की 5 साल की आरडी में मैच्योरिटी अवधि को आवेदन देकर पांच साल और आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान आप पैसा डालें या नहीं, यह आपकी मर्जी होगी।
Image Source : fileइस स्कीम से आप 10 साल में करोड़पति भी बन सकते हैं। हालांकि, इसके लिये आपका वेतन अच्छा-खासा होना चाहिए, क्योंकि आपको हर महीने एक बड़ी राशि इस योजना में निवेश करनी होगी।
Image Source : fileअगर आप Post Office RD में हर महीने 60,000 रुपये निवेश करते हैं, तो 10 साल में आपके पास कुल 1.02 करोड़ रुपये का फंड जमा हो जाएगा।
Image Source : fileइस 1.02 करोड़ रुपये के फंड में आपकी निवेश राशि 72 लाख रुपये होगी। वहीं, 30.51 लाख रुपये ब्याज आय होगी।
Image Source : fileNext : SBI या PNB? 20 साल के लिए 30,00,000 रुपये का होम लोन लें तो कहां कम बनेगी EMI