2025 में बेस्ट म्यूचुअल फंड का चुनाव कैसे करें?

2025 में बेस्ट म्यूचुअल फंड का चुनाव कैसे करें?

Image Source : File

किसी भी फंड चुनने से पहले अपना निवेश का उद्देश्य और जोखिम उठाने की क्षमता का आकलन करें। फिर उसके अनुसार फंड का चयन करें।

Image Source : File

सही फंड चुनने के लिए म्यूचुअल फंड की टेन्योर और रिस्क का कैलकुलेशन करें। आप कितने समय के लिए पैसा लगा रहे हैं। यह देखें और फिर फंड चुनें।

Image Source : File

अगर आप छोटी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो डेट फंड सही होगा। वहीं, लंबी अवधि के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड में पैसा लगाएं।

Image Source : File

किसी भी फंड में निवेश से पहले फंड मैनेजर का ट्रैक रिकॉर्ड चेक करें। बंपर रिटर्न दिलाने में फंड मैनेजर का मुख्य योगदान होता है।

Image Source : File

लिक्विड फंड, अल्ट्रा-शॉर्ट-टर्म फंड, एग्रेसिव हाइब्रिड फंड, लार्ज-कैप फंड, मिड-कैप फंड, स्मॉल कैप फंड आदि के बीच के अंतर को समझें। फिर फंड चुनें।

Image Source : File

फंड में पैसा लगाने से पहले एक्सपेंस रेशियो जरूर चेक करें। एक्सपेंस रेशियो वह प्रतिशत जो मैनेजमेंट फीस के लिए लिया जाता है। यह कम होने पर बचत होती है। एग्जिट लोड और रिडेम्पशन भी चेक करें।

Image Source : File

ज्यादातर लोग म्यूचुअल फंड चुनते समय किसी फंड के पिछले रिटर्न को देखते हैं। यह गलती नहीं करें। भविष्य में कौन फंड बेहतर रिटर्न दे सकता है, इस पर फोकस करें।

Image Source : File

Next : ये हैं दिल्ली की 5 सबसे महंगी जगहें, यहां जानें क्या हैं कीमत