

भारतीय डाक अपने ग्राहकों से किसान विकास पत्र स्कीम की पेशकश करता है। यह स्कीम अपने निवेशकों का पैसा डबल करने के लिए जानी जाती है।
Image Source : fileभारतीय डाक की इस स्कीम में 7.5 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दर ऑफर हो रही है।
Image Source : fileपोस्ट ऑफिस की यह स्कीम में एकमुश्त राशि इन्वेस्ट की जाती है। यह योजना पहले विशेष रूप से किसानों के लिए लायी गई थी। अब यह सबके लिए उपलब्ध है।
Image Source : fileकिसान विकास पत्र में निवेशकों का पैसा 115 महीने यानी 9 साल और 7 महीने में डबल हो जाता है।
Image Source : fileकिसान विकास पत्र में न्यूनतम 1000 रुपये निवेश किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इस स्कीम में कितने भी अकाउंट खोल सकते हैं।
Image Source : fileइस योजना में सिंगल अकाउट, जॉइंट अकाउंट (3 लोगों तक), नाबालिग की ओर से अभिभावक और 10 साल से ऊपर का नाबालिग अपने नाम पर अकाउंट खोल सकता है।
Image Source : fileकिसान विकास पत्र एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। सरकार हर तीन महीने में इस योजना पर ब्याज दर तय करती है।
Image Source : fileNext : SBI की 5 साल की FD में डालें 5 लाख तो कितना मिलेगा रिटर्न