

नए साल में भी शेयर बाजार में गिरावट थम नहीं रही है। 2024 में जारी बिकवाली 2025 में भी पीछा नहीं छोड़ रहा है।
Image Source : Fileस्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है। पोर्टफालियो हरे से लाल में पहुंच गया है।
Image Source : Fileबाजार गिरने से निवेशकों में चिंता साफ दिखाई दे रही हैं। अगर आप भी बाजार में पैसा लगाते हैं तो जानें इस वक्त में क्या करें?
Image Source : Fileबाजार में गिरावट के दौरान, कम उतार-चढ़ावे वाले स्टॉक्स में निवेश करें। स्मॉल या मिड कैप की जगह लॉर्ज कैप को प्रमुखता दें।
Image Source : Fileबाजार गिरने पर घबराएं नहीं। हमेशा लंबी अवधि के लक्ष्यों को ध्यान रखें और उसके अनुसार निवेश करें।
Image Source : Fileमुनाफे वाले स्टॉक्स को बेचकर अच्छे वैल्यूएशन वाले स्टॉक्स में पैसा लगाएं। पैसा एक बार की जगह कई टुकड़ों में निवेश करें।
Image Source : Fileपोर्टफोलियो में शामिल खराब स्टॉक्स को बेच दें। उस पैसे को अच्छे वैल्यूएशन वाले शेयर में लगाएं।
Image Source : Fileडायवर्सिफिकेशन करना नहीं भूले। पोर्टफोलियो में बॉन्ड, स्टॉक, गोल्ड ईटीएफ को जरूर शामिल करें।
Image Source : Fileइनवेस्टमेंट स्ट्रैटजी को री-बैलेंस करें और फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
Image Source : FileNext : Credit Card भारत में कितने प्रकार के हैं उपलब्ध? एक कार्ड चुनने के लिए ध्यान रखें ये मोटी बात