बिहार में रहते हैं तो शुरू करें ये 5 बिजनेस, काम देसी होगा लेकिन कमाई विदेशी

बिहार में रहते हैं तो शुरू करें ये 5 बिजनेस, काम देसी होगा लेकिन कमाई विदेशी

Image Source : File

बिहार में पलायन एक बड़ी समस्या है। लाखों की संख्या में युवा काम की तलाश में देश के दूसरे राज्यों और विदेशों में जाते हैं।

Image Source : File

अगर आप चाहें तो बिहार में भी अपना बिजनेस शुरू कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। हम आपको 5 बेस्ट बिजनेस आइडिया दे रहे हैं।

Image Source : File

फोक आइटम्स: बिहार के लोकल आइटम्स की मांग दुनियाभर में है। आप मधुबनी पेंटिंग, सिक्की क्राफ्ट (घास-फूस की कला), भोजपुरी/मैथिली हैंडीक्राफ्ट, भागलपुरी सिल्क, लाख की चूड़ियां, बिहारी मिठाई आदि की बिक्री ऑनलाइन और एक्सपोर्ट कर मोटी कमाई कर सकते हैं।

Image Source : File

ऑर्गेनिक फार्मिंग: बिहार कृषि-प्रधान राज्य है, इसलिए ऑर्गेनिक फार्मिंग, मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन, डेयरी फार्मिंग और कोल्ड स्टोरेज खोलकर मोटी कमाई कर सकते हैं।

Image Source : File

ई-बाइक/ई-रिक्शा बिक्री और रिपेयरिंग: बिहार में इलेक्ट्रिक बाइक/ई-रिक्शा बिक्री तेजी से हो रही है। आप इस बिजनेस में कूद कर अच्छी कमाई कर सकते है। बिक्री के साथ रिपेयरिंग सेंटर से जबरदस्त कमाई होगी।

Image Source : File

मैन्युफैक्चरिंग: पेपर/प्लास्टिक बैग, लोहे के फर्नीचर, सैनिटरी नैपकिन, या पीने के पानी की बोतलें बनाने की यूनिट लगा सकते हैं। मोबाइल चार्जर, LED बल्ब बनाकर भी मोटी कमाई कर सकते हैं।

Image Source : File

फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेज्ड फूड: बिहार के मिठाई (जैसे खाजा, लाई), चिप्स (चुड़ा), अचार, शरबत आदि को पैकेज्ड फूड के रूप में बेच सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स, दालों या मसालों की पैकिंग यूनिट भी शुरू कर सकते हैं।

Image Source : File

Next : Post Office की RD स्कीम में हर महीने ₹1500 जमा करें तो 60 महीने बाद कितने रुपये मिलेंगे