

मुकेश अंबानी ने सोमवार को कहा कि ईशा, आकाश और अनंत में मैं खुद को और अपने पिता को देखता हूं।
Image Source : Fileउन्होंने अपने तीनो बच्चों के बारे में कहा, मैं गर्व से कह सकता हूं कि उन्होंने समर्पण, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से अपनी जगह बनाई है।
Image Source : Fileरिलायंस की 46वीं एजीएम को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा, आज मैं ईशा, आकाश और अनंत में अपने पिता और खुद को देखता हूं।
Image Source : Fileमैं उन सभी में धीरूभाई की लौ को चमकता हुआ देखता हूं। वे धीरूभाई अंबानी के उद्देश्य, दर्शन, जुनून और भावना को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
Image Source : Fileउन्होंने कहा, मैं अगले पांच वर्षों तक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को और अधिक जोश के साथ निभाता रहूंगा।
Image Source : Fileमैं आकाश, ईशा और अनंत का मार्गदर्शन करूंगा ताकि वे सामूहिक नेतृत्व प्रदान कर सकें और आने वाले दशकों में रिलायंस को विकास और मूल्य की अधिक ऊंचाइयों पर ले जा सकें।
Image Source : FileNext : चांदी ने सोने के छुड़ाए पसीने, जानें कैसे