देश के विदेशी मुद्रा भंडार में हो गया बड़ा उलटफेर, जानें कितना है भारत का स्वर्ण भंडार

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में हो गया बड़ा उलटफेर, जानें कितना है भारत का स्वर्ण भंडार

Image Source : FILE

किसी भी देश के विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी परिसंपत्तियां, स्वर्ण भंडार, IMF के पास रिज़र्व ट्रेंच और विशेष आहरण अधिकार शामिल होते हैं।

Image Source : FILE

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि 27 दिसंबर को खत्म सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.112 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 640.279 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।

Image Source : FILE

पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में, कुल विदेशी मुद्रा भंडार 8.478 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 644.391 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया था। पिछले कुछ हफ्तों से भंडार में गिरावट आ रही है।

Image Source : FILE

विदेशी मुद्रा भंडार में इस गिरावट का कारण रुपये में अस्थिरता को कम करने में मदद करने के लिए आरबीआई द्वारा विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप के साथ-साथ पुनर्मूल्यांकन है।

Image Source : FILE

सितंबर के आखिर में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Image Source : FILE

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 27 दिसंबर को खत्म सप्ताह के दौरान, विदेशी मुद्रा आस्तियां, जो भंडार का एक प्रमुख घटक है, 4.641 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 551.921 अरब अमेरिकी डॉलर रह गईं।

Image Source : FILE

डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों की मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है।

Image Source : FILE

आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 541 मिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 66.268 अरब अमरीकी डॉलर हो गया।

Image Source : FILE

केंद्रीय बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 12 मिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 17.873 अरब अमेरिकी डॉलर रह गए।

Image Source : FILE

रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि आईएमएफ के साथ भारत की आरक्षित स्थिति समीक्षाधीन सप्ताह में 4.217 बिलियन अमरीकी डॉलर पर अपरिवर्तित रही।

Image Source : FILE

Next : बैंक खाते में कितना पैसा जमा कर सकते है, कब आता है इनकम टैक्स का नोटिस