

मुद्रास्फीति पैसे के मूल्य को कम करती है, जिसका मतलब है कि उसी राशि से आप पहले की तुलना में कम मात्रा में सामान और सेवाएं खरीद सकते हैं। ऐसा सामान और सेवाओं की कीमतों में सामान्य बढ़ोतरी के कारण होता है।
Image Source : Freepikमार्केट रेगुलेटर सेबी के मुताबिक, भारत में औसत मुद्रास्फीति दर 6 प्रतिशत मानी गई है। जिस वस्तु की कीमत अभी 100 रुपये है, उसकी कीमत अगले साल 106 रुपये होगी।
Image Source : FILEसेबी महंगाई कैलकुलेटर के मुताबिक, आज के 1 लाख रुपये की वैल्यू आज से पांच साल बाद 74.7 हजार रुपये रह जाएगी।
Image Source : FILEइसी तरह, कैलकुलेशन के मुताबिक, आज के 1 लाख रुपये की वैल्यू अगले 10 साल बाद 55.8 हजार रुपये रह जाएगी।
Image Source : FILEअगर आप 15 साल बाद आज के 1 लाख रुपये की वैल्यू पर गौर करेंगे तो कैलकुलेशन के मुताबिक, यह 41.7 हजार रुपये के बराबर रह जाएगी।
Image Source : FILE20 साल बाद आज का 1 लाख रुपया कैलकुलेशन के मुताबिक, महज 31.2 हजार रुपये रह जाएगा।
Image Source : FILENext : इस साल अब तक सोना-चांदी, Sensex और निफ्टी में कहां मिला सबसे ज्यादा रिटर्न?