

इक्विटी म्यूचुअल फंड (एमएफ) में निवेश अप्रैल में 3.24 प्रतिशत घटकर 24,269 करोड़ रुपये रह गया।
Image Source : FILEइक्विटी फंड में लगातार चौथे महीने निवेश में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, लगातार 50वें महीने म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध प्रवाह सकारात्मक बना रहा है।
Image Source : FILEवहीं डेट फंड में भी समीक्षाधीन महीने में 2.19 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जबकि मार्च में 2.02 लाख करोड़ रुपये की निकासी हुई थी।
Image Source : FILEकुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड उद्योग में अप्रैल में 2.77 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जबकि मार्च में 1.64 लाख करोड़ रुपये की निकासी हुई थी।
Image Source : FILEएसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के मुताबिक, इस निवेश से उद्योग की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति अप्रैल में बढ़कर रिकॉर्ड 70 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो मार्च के अंत में 65. 74 लाख करोड़ रुपये थी।
Image Source : FILENext : Canara Bank की 444 दिन की FD में 4,44,444 रुपये डालें तो मैच्योरिटी पर कितना मिलेगा