

शेयर बाजार में SME कंपनी NACDAC Infra के IPO के लिए निवेशकों ने जमकर बोली लगाई है। इस कंपनी के 10 करोड़ के IPO के लिए 14,385 करोड़ की बोली मिली।
Image Source : Fileआपको जानकार शायद आश्चर्य होगा कि इस IPO को रिटेल निवेशकों ने 2,503.66 गुना सब्सक्राइब किया है। वहीं, QIB कैटेगरी 236.39 और NII/HNI कैटेगरी 4,084.46 गुना सब्सक्राइब हुआ।
Image Source : Fileइस छोटे से IPO ने कई बड़ी कंपनियों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गाजियाबाद की इस कंपनी का IPO 17 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच बोली के लिए खुला था।
Image Source : FileIPO के प्राइस बैंड की बात करें तो यह 33-35 रुपये प्रति शेयर था। इसमें निवेशक 4,000 शेयरों का एक लॉट साइज के लिए बोली लगा सकते थे।
Image Source : Fileकंपनी ने अपने IPO के जरिए कुल 28.60 लाख इक्विटी शेयर पेश किए थे, जिसे पाने के लिए निवेशकों ने जमकर बोली लगाई।
Image Source : Fileक्यों टूट पड़े निवेशक तो इसका जवाब है कि इस IPO की जबरदस्त लिस्टिंग की उम्मीद। इस IPO का GMP ₹50 चल रहा है। यानी इसमें पैसा लगाने वाले निवेशकों को करीब 142% का लाभ मिल सकता है।
Image Source : FileNext : Post Office की 5 साल की TD में ₹12,00,000 करेंगे जमा तो मेच्योरिटी पर कितना मिलेगा?