

नई कार की बढ़ती कीमत के चलते बहुत सारे लोग आज के समय में पुरानी कार खरीदने पर जोर दे रहे हैं। अधिकांश लोग पुरानी कार भी लोन लेकर खरीदते हैं।
Image Source : Fileविशेषज्ञों का कहना है कि पुरानी कार के लिए Car Loan लेना सही फैसला नहीं है। यह महंगा और बोझ बढ़ाने वाला है।
Image Source : Fileदेश के अधिकांश बैंक पुरानी कार के लोन पर 9.25 फीसदी से लेकर 20 फीसदी तक ब्याज वसूलते हैं।
Image Source : Fileवहीं, नई कार पर आपको 8.6 फीसदी पर लोन मिल जाता है। यानी आपको काफी ज्यादा ब्याज का भूगतान करना होता है।
Image Source : Fileअगर आप सेकेंड हैंड कार खरीदने की योजना बना रहें हैं तो आपको पर्सनल लोन, टॉप-अप होम लोन, गोल्ड लोन, म्यूचुअल फंड पर लोन, एफडी के बदले लोन जैसे विकल्पों पर विचार करना चाहिए।
Image Source : Fileअगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है और पर्सनल लोन की ब्याज दर पुराने वाहनों पर लगने वाली ब्याज दर से कम से कम 1 प्रतिशत कम हो सकता है।
Image Source : Fileपुरानी कार की खरीद के लिए आप होम लोन पर टॉप-अप का विकल्प भी चुन सकते हैं।
Image Source : FileNext : भारत की शराब राजधानी कौन सा शहर? ब्लू सिटी से ऑरेंज सिटी, जानें 10 शहरों के अनोखे नाम